Visitors have accessed this post 508 times.

आज सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स हाथरस ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को संक्रमण से बचाव हेतु साबुन और छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और रंग-बिरंगे कागजों से सुंदर कलाकृतियों की झलक देखने को मिली। प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष सोनल अग्रवाल, सचिव पूजा वार्ष्णेय, कविता गोयल, शशि वाला अग्रवाल, सीमा गर्ग, नीरू वार्ष्णेय, मुक्ति जैन, गीता गुप्ता, नेहा अग्रवाल, प्रभा वार्ष्णेय सहित विद्यालय स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

INPUT – DEV PRAKASH