Visitors have accessed this post 603 times.
पुरदिलनगर के रामनगर कॉलोनी में चोरों ने एक बार फिर आतंक मचा दिया! बीती रात रंजीत पुत्र मुनीश ठाकुर के घर के पास बने घेर की दीवार में सेंध लगाने की कोशिश की गई। चोर कूमल लगाकर अंदर घुसने ही वाले थे कि अचानक घरवालों की जगार हो गई। गेट खोलकर ललकारते ही चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि कस्बे में लगातार चोरों की आवाजाही से दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
INPUT – PUSHPAKANT SHARMA











