Visitors have accessed this post 594 times.
सिकंदराराऊ के मंडी गांधीगंज रामलीला मैदान स्थित श्री भोलेबाबा मन्दिर में रविवार को श्री राधा अष्टमी के अवसर पर भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बालाजी मंडल अलीगढ़ के कलाकारों द्वारा धार्मिक गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुति दी गई। इस दौरान लोग भक्ति में लीन होकर झूमते रहे। कार्यक्रम स्थल राधे राधे के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
आयोजन में मुख्य रूप से शिरोमणि वार्ष्णेय, प्रबीन कुमार वार्ष्णेय डौबी भाई,विमल माहेश्वरी,अजय चौधरी, शिवचरण माहेश्वरी, नीरज वैश्य,वीरेंद्र गुप्ता, गिरीशचंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।
INPUT – VINAY CHATURVEDI











