Visitors have accessed this post 568 times.
सासनी के आज के.डी.पी पब्लिक स्कूल रुदायन सासनी में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल प्रबंधक श्री प्रशांत पाठक ने कहा कि गुरु ईश्वर से भी बड़ा होता है और शिक्षक बच्चों में सामाजिक एवं नैतिक ज्ञान का दीप जलाते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छवि चित्र पर माल्यार्पण से हुई। बच्चों ने अपने शिक्षकों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। मौके पर केक काटकर सभी बच्चों में वितरित किया गया। इस अवसर पर शिक्षिकाएं महक पाठक, दीक्षा महेश्वरी, पूजा, उमा भारती और श्रीमती अवधेश पाठक उपस्थित रहीं।

INPUT – DEV PRAKASH










