Visitors have accessed this post 623 times.
पुरदिल नगर : आज बारावफात मना रहे हैं. बरावफात को ईद मिलाद-उन-नबी भी कहते हैं. ये दिन पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद की यौमे पैदाइश (जन्मदिन) के तौर पर मनाया जाता है.
बारावफात इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-अल-अव्वल में मनाया जाता है. “मिलाद-उन-नबी” का शाब्दिक अर्थ है- पैगंबर साहब का जन्म.
आज उनके 1500वें जन्मदिन के अवसर पर जुलूस निकाला गया जिसमें लोग हाथों में झंडे लेकर चल रहे थे पुलिस प्रशासन का भी भरपूर सहयोग रहा सुरक्षा की द्रिष्टी से थाना प्रभारी विजय सिंह एवं चौकी प्रभारी अरविन्द सिंह अपने अधीनस्तो के साथ मौजूद रहे
जुलूस में मुख्य रूप से हाजी अय्यूब खां,जाकिर अली ,गुलाम अहमद हाजी,वसीम खां,जियां खां,सलमान ,ताहिर अली आदि लोग मौजूद रहे
जुलूस शांती पूर्वक सम्पन्न हुआ

INPUT PUSHPAKANT SHARMA











