Visitors have accessed this post 447 times.
सिकंदराराऊ के मोहल्ला नगला शीशगर स्थित सिद्ध पीठ पथवारी माता मंदिर में महानवमी धूमधाम से मनाई गई । मंदिर में भव्य फूल बंगला सजाया गया एवं हवन यज्ञ, पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। पूरा मंदिर दूधिया रोशनी से जगमगा उठा। प्रातः माता का नयनाभिराम श्रृंगार किया गया। भक्तों ने उत्साह एवं श्रद्धा भाव के साथ माता रानी के श्रृंगार दर्शन किए।
नगर के विद्वान ज्योतिषाचार्य पंडित सुभाष दीक्षित के पावन सानिध्य में हवन यज्ञ सम्पन्न हुआ जिसमें आहुतियां देकर माता रानी के भक्तों ने जनकल्याण व संपूर्ण विश्व में मंगल और खुशहाली की कामना की। हवन के उपरांत कन्या पूजन किया गया। तत्पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में रंग बिरंगी रोशनी की गई। सुबह से ही भक्तों का मंदिर में आना शुरू हो गया था ।विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पथवारी माता की आधुनिक वाद्य यंत्रों पर भव्य एवं मनोहरी आरती की गई एवं माता रानी का गुणगान किया गया। संपूर्ण वातावरण भक्ति भाव से सराबोर हो गया। चहुंओर मातारानी के जयकारे गूंजने लगे।
इस अवसर पर मंदिर के पुजारी जगदीश प्रसाद, धर्मेंद्र शर्मा, वीरेंद्र बीरो लाला, चेतन पंडित, जय कुमार वार्ष्णेय, प्रशांत भारद्वाज , विष्णु वार्ष्णेय , राकेश यादव, रामू सक्सेना, राजू कश्यप , पूसाराम शर्मा, रज्जो वर्मा, विनय उर्फ कन्हैया शर्मा, दीपांशु पंडित, आदि मौजूद थे।
INPUT – VINAY CHATURVEDI











