Visitors have accessed this post 486 times.
सिकंदराराऊ : पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना सिकन्द्राराऊ एंटी रोमियो टीम द्वारा मंडी रोड के पास लड़कियों पर फब्तियां कसने वाले एक शोहदे को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मिशन-शक्ति अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ हाथरस के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना सिकन्द्राराऊ पर गठित एंटी रोमियो टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मंडी रोड के पास खडे होकर आने जाने वाली लडकियों पर टिपण्णी व फब्तियां कसने वाले एक शोहदे आजाद पुत्र प्यारे मियां निवासी सराय उम्दा बेगम कस्वा व थाना सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस को गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सिकन्द्राराऊ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
INPUT – VINAY CHATURVEDI











