Visitors have accessed this post 646 times.
हाथरस : राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेश शर्मा का उनके आवास पर ब्राह्मण समाज के शिक्षकों द्वारा स्वागत किया गया । धर्मेश शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर ब्राह्मण समाज में खुशी और उत्साह का माहौल है । जिलाध्यक्ष से ब्राह्मण समाज के लोगों ने ब्राह्मणों पर बढ़ते हुए अत्याचार , उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ आवाज उठाने एवं उनको न्याय दिलाने को लेकर चर्चा की और भविष्य में ब्राह्मणों की सामाजिक स्थिति में सुधार एवं उनके कल्याण के लिए कार्य करने का भी संकल्प लिया गया ।
ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ने जिलाध्यक्ष धर्मेश शर्मा को फूल माला पहनाकर और पटका पहनाकर स्वागत किया साथ ही परशुराम जी की स्मृति चिन्ह भेंट की गई।
इस अवसर पर विप्र एकता मंच के जिलाध्यक्ष धर्मेश शर्मा जी के साथ अंकुर पाराशर , रवि शर्मा , हिमांशु सारस्वत , पुनीत उपाध्याय व अमन शर्मा आदि लोग मौजूद रहे ।
INPUT – VINAY CHATURVEDI











