शोक संदेश

Visitors have accessed this post 30 times.

हाथरस : अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जा रहा है कि पूज्यनीय श्रीमती कृपावती वाष्र्णेय जी, धर्मपत्नी स्वर्गीय लाला त्रिलोकीनाथ वाष्र्णेय जी, का रविवार, दिनांक 22 फरवरी 2026 को निधन हो गया। उनके निधन से परिवार एवं समाज में शोक की लहर व्याप्त है।
श्रीमती कृपावती वाष्र्णेय अपने स्नेहिल स्वभाव, धार्मिक आस्था और सरल जीवन शैली के लिए जानी जाती थीं। उनके आकस्मिक स्वर्गवास से परिजनों एवं शुभचिंतकों में गहरा दुख है।
उनकी अंतिम यात्रा सोमवार, दिनांक 23 फरवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे उनके निज निवास – बसंत व्यू, पी.डी.एन. वाली गली, अलीगढ़ रोड से पत्थरवारी, इगलास रोड के लिए प्रस्थान करेगी।
शोकाकुल परिवार में गनेश चन्द्र वाष्णेय, उमेश चन्द्र वाष्र्णेय, आर. के. वाष्णेय (बॉबी) एवं मितेश वाष्णेय सहित समस्त परिजन शामिल हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।