Visitors have accessed this post 117 times.

सासनी के विजयगढ़ रोड स्थित एसबीएस यूनियन स्कूल को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से मान्यता मिल गई है। इस खबर से अभिभावकों और क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। स्कूल के संस्थापक और शिक्षाविद् डॉ. विकास सिंह ने कहा कि स्कूल का उद्देश्य कम फीस में बच्चों को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना और उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। स्कूल के प्रधानाचार्य दुर्गेश पचौरी ने छात्रों से मेहनत कर भविष्य में समाज और देश की सेवा करने तथा माता-पिता का नाम रोशन करने की बात कही। साथ ही अभिभावकों से अपील की कि वे जल्द अपने बच्चों का पंजीकरण कराएं। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।

INPUT – DEV PRAKASH