Visitors have accessed this post 538 times.
हाथरस। आज दिनांक 16 मार्च 2026 को बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता हाथरस एवं अधिशासी अभियंता ने सिकंद्राराऊ के विधायक वीरेंद्र सिंह राणा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अधिकारियों ने विधायक को विभाग के बिजनेस प्लान के अंतर्गत कराए गए विकास कार्यों और विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को और अधिक सुचारु बनाने, लाइन सुधार, ट्रांसफॉर्मर क्षमता वृद्धि और अन्य प्रस्तावित कार्यों के बारे में भी अवगत कराया। विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने विभागीय प्रयासों की सराहना करते हुए जनहित में विद्युत सेवाओं को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।
इनपुट : राहुल शर्मा









