Visitors have accessed this post 21 times.
सिकंद्राराऊ : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नेहरू पार्क स्थित आजाद शाखा पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने आद्य सरसंघचालक को श्रद्धापूर्वक प्रणाम किया और भारतीय नववर्ष का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सह जिला कार्यवाह प्रदीप गर्ग ने हिंदू संस्कृति की वैज्ञानिकता, गौरवशाली इतिहास और उज्ज्वल भविष्य के संकल्पों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय नववर्ष केवल कैलेंडर परिवर्तन नहीं, बल्कि एक नई चेतना का आरंभ है। उन्होंने विक्रमी संवत की महत्ता बताते हुए कहा कि इसकी स्थापना सम्राट विक्रमादित्य ने शकों को पराजित करने के बाद की थी। उन्होंने यह भी बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का विशेष महत्व है, क्योंकि यह भगवान राम के राज्याभिषेक, स्वामी दयानंद सरस्वती के जन्म और डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के जन्मदिवस जैसे ऐतिहासिक और आध्यात्मिक प्रसंगों से जुड़ी हुई है।

नगर संघचालक प्रवीण वार्ष्णेय ने संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शताब्दी वर्ष के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर “पंच परिवर्तन” का संदेश भी दिया गया, जिसे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बताया गया।कार्यक्रम में मनोज कुमार, अवधेश राजपूत, अखिल वार्ष्णेय, देव वार्ष्णेय, प्रखर वार्ष्णेय, सौरभ वार्ष्णेय, विनोद गुप्ता, वरुण माहेश्वरी, नेम सिंह, निर्मलदास, नीरज वैश्य, वीरेंद्र सिंह चौहान, भानु सक्सेना, मनीष कुलश्रेष्ठ, विवेकशील राघव, मुकुल गुप्ता, अंकुश वार्ष्णेय, गजेंद्र चक, मनीष वार्ष्णेय, ब्रजेश वार्ष्णेय, शिवलेश उपाध्याय सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

INPUT – NEERAJ GUPTA











