Visitors have accessed this post 261 times.

चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन पुर्दिल नगर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरे कस्बे का वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ माँ दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना कर पूजा-अर्चना की शुरुआत की। कस्बे के मोहल्ला रामनगर कॉलोनी में माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई, जहां बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचे। भक्तों द्वारा प्रतिदिन हवन-पूजन, भोग और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह बना हुआ है। वहीं मोहल्ला गढ़ स्थित माँ काली मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने माँ काली के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्रि के इस पावन पर्व पर पूरे पुर्दिल नगर में आस्था, उल्लास और धार्मिक ऊर्जा का माहौल बना हुआ है।

INPUT – PUSHPAKANT SHARMA