breaking 1

Visitors have accessed this post 236 times.

सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र से एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, घटना 15 मार्च की शाम करीब 7 बजे की है। आरोप है कि क्षेत्र के गांव माधुरी निवासी गगन पुत्र शिवकुमार उर्फ सेक्रेटरी अपने साथी बिल्ला पुत्र शिवकुमार के साथ मिलकर उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए किशोरी की तलाश शुरू कर दी है और संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

INPUT – NEERAJ GUPTA