Visitors have accessed this post 197 times.

हाथरस। समाजवादी पार्टी के पूर्व हाथरस विधानसभा प्रत्याशी एवं प्रदेश कमेटी सदस्य राम नारायण काके ने विधानसभा क्षेत्र के गांव पहाड़पुर पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी जगदीश प्रसाद शर्मा की निर्मम हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया।
बताया गया कि जगदीश प्रसाद शर्मा की घर में घुसकर गैलरी में धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिससे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। इस हृदयविदारक घटना के बाद राम नारायण काके मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
इसके उपरांत वह मृतक के अंतिम संस्कार में भी सम्मिलित हुए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि इस गंभीर घटना का शीघ्र खुलासा कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
इस मौके पर हरिओम गुप्ता (जिला अध्यक्ष, हाथरस व्यापार सभा), विधानसभा अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सेंगर, पूर्व शहर अध्यक्ष हेमंत गॉड, भूपेंद्र उपाध्याय, राकेश शर्मा, उमेश शर्मा प्रधान धौरपुर, रामबाबू दिवाकर, पिंटू दिवाकर, पिछड़ा वर्ग विधानसभा अध्यक्ष शंकर लाल कुशवाहा सहित कई लोग मौजूद रहे।