Visitors have accessed this post 11 times.
पुरदिल नगर : भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा और मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद Ramji Lal Suman ने फीता काटकर एवं बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान अंबेडकर पार्क से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें दर्जनों आकर्षक झांकियां शामिल रहीं।
शोभायात्रा बाबा साहब पार्क से शुरू होकर विभिन्न गली-मोहल्लों और मुख्य बाजार से होती हुई पुनः अंबेडकर पार्क पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा के दौरान लोगों ने “बाबा साहब अमर रहें” के नारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा शरबत वितरण भी किया गया, जिससे आयोजन का माहौल और भी भव्य बन गया।
सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर महान व्यक्तित्व थे। उन्होंने देश को संविधान दिया, जिसका अनुसरण आज पूरी दुनिया कर रही है। बाबा साहब ने दलितों और पिछड़ों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार दिलाया और सामाजिक समानता का मार्ग प्रशस्त किया।

इस अवसर पर जीतू चौधरी, विलियम बाबू, प्रताप सिंह सुमन, चिरंजी लाल नेताजी, दिनेश कुमार, अनिल गौतम और संदीप गौतम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उपजिलाधिकारी संजय सिंह, थाना प्रभारी शिव कुमार शर्मा और चौकी प्रभारी श्रीचंद सोम अपनी टीम के साथ तैनात रहे। पुलिस प्रशासन का भी आयोजन में भरपूर सहयोग रहा।

INPUT – PUSHPAKANT SHARMA