Visitors have accessed this post 30 times.
सिकंदराराऊ : उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत सिकंदराराऊ में कौशल प्रशिक्षण केंद्र का शुभ उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, युवा एवं प्रशिक्षण केंद्र से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि यह प्रशिक्षण केंद्र क्षेत्र के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। यहां युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में व्यावसायिक एवं तकनीकी कौशल का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे अपने हुनर को निखारकर रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि कौशल विकास आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस केंद्र के माध्यम से युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
विधायक ने कहा कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार लगातार युवाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ा जाए, ताकि हर युवा अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ सके और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बन सके।
स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि कौशल प्रशिक्षण केंद्र खुलने से क्षेत्र के युवाओं को अब रोजगारपरक प्रशिक्षण के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह केंद्र युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
INPUT – RAHUL SHARMA











