Visitors have accessed this post 144 times.
हाथरस। समाजवादी पार्टी के पूर्व हाथरस विधानसभा प्रत्याशी एवं प्रदेश कमेटी के सदस्य रामनारायण काके ने ट्रांसपोर्ट कंपनी महासचिव राहुल गुप्ता के 23 वर्षीय पुत्र के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
रामनारायण काके, विधानसभा क्षेत्र के पूर्व शहर अध्यक्ष व सभासद रहे शिवकुमार वार्ष्णेय के साथ अंगूमल धर्मशाला पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत युवक के छवि चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सेंगर, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश जादौन उर्फ काला, डॉ. राधेश्याम रजक, अशोक कुमार दिवाकर, पिंटू दिवाकर, जाकिर कुरैशी, हेमंत गौड़ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।









