Visitors have accessed this post 82 times.
हाथरस जनपद के पुरदिलनगर में जनगणना 2027 के तहत हाउस लिस्टिंग कार्य का शुभारंभ कर दिया गया। नगर पंचायत पुरदिलनगर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अधिशासी अधिकारी संदीप सारस्वत एवं कार्यालय स्टाफ ने जनगणना कार्य में नियुक्त प्रगणकों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर लिपिक विनय कुमार राघव, सुमन प्रकाश जैन, अमरदीप तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर अजय कुमार सहित अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति रही। अधिकारियों ने बताया कि हाउस लिस्टिंग का कार्य 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक चलाया जाएगा। अधिशासी अधिकारी संदीप सारस्वत ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना 2027 देश का महत्वपूर्ण अभियान है। सभी नागरिक प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जनगणना और हाउस लिस्टिंग का कार्य समयबद्ध तरीके से सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा जताई गई है, जिससे क्षेत्र के विकास से जुड़ी योजनाओं के लिए सटीक आंकड़े उपलब्ध हो सकें।
INPUT – PUSHPAKANT SHARMA











