Visitors have accessed this post 10 times.

हाथरस। समाजवादी पार्टी के पूर्व हाथरस विधानसभा प्रत्याशी एवं प्रदेश कमेटी सदस्य रामनारायण काके भोग गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे। कार्यक्रम में उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
भागवत कथा का आयोजन पंडित विनोद शर्मा द्वारा कराया गया, जबकि कथा वाचन भागवत आचार्य श्री राघव दास जी महाराज वृंदावन द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर आचार्य श्री राघव दास जी महाराज ने रामनारायण काके को पटका पहनाकर तथा राधा-कृष्ण की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामनारायण काके ने कहा कि जहां श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होता है, वहां ईश्वर का वास होता है और गांव में सुख-शांति एवं समृद्धि का वातावरण बनता है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
इस दौरान देवेश कुमार दीक्षित एडवोकेट ने कार्यक्रम में आए अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान कराया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सेंगर, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश जादौन उर्फ काला, ऋषिपाल बघेल, पिंटू दिवाकर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा महेंद्र पाल पचौरी, विष्णु पचौरी, चिंकू पचौरी, रूपेश पचौरी, राजेश पचौरी, जतिन, हर्ष, दीपक, विनोद अग्निहोत्री, सचिन, सोनू, रामबाबू लाल दिवाकर, ज्ञान सिंह, राजकुमार, बलवीर सिंह, इंद्रपाल, चितरंजन पाराशर, लव कुमार, आकाश, विकास, राजू और नितिन कुमार समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।