Visitors have accessed this post 279 times.

हाथरस के महिला थाना में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत एक पारिवारिक विवाद का सफल समाधान काउंसलिंग के माध्यम से किया गया। यह कार्रवाई थाना अध्यक्ष रितु तोमर के नेतृत्व में की गई, जिसमें दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत कराई गई। गुमानपुरा निवासी दिनेश कुमारी और मनीषा पुत्री नानक चंद ने 19 मई 2026 को अपने पति राजेश और भूपेंद्र पुत्र गनेशीलाल निवासी काकोरी थाना चंदपा के खिलाफ महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ससुरालीजन द्वारा मारपीट, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया जाता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग कराई। बातचीत के दौरान पति और ससुरालीजनों ने भविष्य में किसी भी प्रकार की मारपीट और दुर्व्यवहार न करने का आश्वासन दिया। काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों में आपसी सहमति बन गई और विवाद का शांतिपूर्ण समाधान हो गया। किसी भी पक्ष ने आगे की पुलिस कार्रवाई की मांग नहीं की।

INPUT – RAHUL SHARMA