Visitors have accessed this post 168 times.

हाथरस। शहर के कई इलाकों में 26 मई 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा 33/11 विद्युत उपकेंद्र गिजरौली के अंतर्गत लाइन एवं वितरण परिवर्तकों के अनुरक्षण, मरम्मत और पोल डिस्मैन्टलिंग का कार्य कराया जाएगा।
अधिशासी अभियन्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आवश्यक तकनीकी कार्यों के चलते सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान स्टेट बैंक कॉलोनी, मंगल भवन सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
विद्युत विभाग का कहना है कि उपभोक्ताओं को भविष्य में निर्वाध एवं सुचारू बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कार्य कराया जा रहा है। विभाग ने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है तथा लोगों से सहयोग की अपील की है।
यह जानकारी अधिशासी अभियन्ता द्वारा TV30 INDIA को दी गई।