Visitors have accessed this post 34 times.
हाथरस : गंगा दशहरा के पावन अवसर पर बदायूं जिले के कछला भागीरथी गंगा घाट पर बड़ा हादसा हो गया। हाथरस जनपद के हसायन थाना क्षेत्र के गांव कानऊ से गंगा स्नान और दर्शन करने पहुंचे एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब परिवार के युवक और युवती गंगा में डूब गए। हादसा सोमवार सुबह करीब 08 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार गंगा स्नान के दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से युवक डूब गया, जबकि युवती लापता बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई और तलाश अभियान शुरू कर दिया गया। बताया जा रहा है कि युवक की मौत हो चुकी है, जबकि युवती की तलाश लगातार जारी है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

INPUT – YATENDRA PRATAP











