Visitors have accessed this post 498 times.
सिकंद्राराऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार, 5 जून को सिकंद्राराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने अपने आवास महाराणा प्रताप नगर में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन समारोह आयोजित किया। इस दौरान विधायक एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और सुरक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है।

इस अवसर पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में स्थापित सुदृढ़ कानून व्यवस्था, विकास परियोजनाओं तथा जनहितकारी नीतियों की सराहना की। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लेते हुए मुख्यमंत्री को पुनः उत्तर प्रदेश की सत्ता में लाने का विश्वास भी व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की मंगलकामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

INPUT – YATENDRA PRATAP











