breaking 1

Visitors have accessed this post 24 times.

हाथरस : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के सफल आयोजन को लेकर जिला भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि परिवार की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला प्रभारी ऋषि कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 21 जून को आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा विभिन्न जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं। बैठक में निर्णय लिया गया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 का मुख्य कार्यक्रम मुरलीधर गजानंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, आगरा रोड, हाथरस में प्रातः 6:30 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस योग कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार तेल वाले (पतंजलि जिला प्रभारी) तथा सह-संयोजक सुनील वर्मा होंगे। कार्यक्रम का संचालन अनिल कूलवाल (जिला प्रवक्ता, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट) द्वारा किया जाएगा। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं उसके सभी अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, साधकों एवं साधिकाओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा नगर में संचालित विभिन्न योग कक्षाओं के मुख्य शिक्षकों, योग प्रशिक्षकों तथा योग प्रेमी नागरिकों से भी बड़ी संख्या में सहभागिता की अपील की गई है। जिला प्रवक्ता अनिल कूलवाल ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवन मूल्यों को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में भाग लेकर योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

INPUT – AMIT SHARMA