Visitors have accessed this post 170 times.

हाथरस : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी होने के अवसर पर शनिवार को हाथरस कलेक्ट्रेट सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा देशभर के पात्र किसानों के बैंक खातों में किसान सम्मान निधि की राशि हस्तांतरित किए जाने का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर उपस्थित किसानों ने योजना के प्रति अपनी संतुष्टि व्यक्त की और बताया कि इस आर्थिक सहायता से खेती-किसानी के कार्यों में उन्हें काफी मदद मिलती है। समारोह में लाभार्थी किसानों को सम्मानित भी किया गया। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने किसानों से संवाद कर योजना के लाभ और उनके अनुभवों की जानकारी प्राप्त की। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही किसानों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि एवं किसान कल्याण योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र किसानों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम का समापन किसानों के कल्याण, कृषि विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

INPUT – RAHUL SHARMA