Visitors have accessed this post 79 times.
हाथरस : न्यू राधा कृष्ण सेवा समिति के तत्वावधान में खौंडा हजारी स्थित राजेश्वर महादेव मंदिर में भव्य हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हनुमान भक्तों एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धार्मिक वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ठाकुर पप्पू सिंह पौरुष, राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पौरुष तथा जिला अध्यक्ष रन सिंह सिसोदिया द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों और श्रद्धालुओं का पटका पहनाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री राम और बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पाठ में भाग लिया तथा सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव पवन सारस्वत, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला सलाहकार राकेश रसिक राघव, जिला सचिव ओमवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह पौरुष, अंकुर कुमार, राजेश सिसोदिया, योगेंद्र वार्ष्णेय, दिनेश पौरुष, हेमंत पौरुष सहित अनेक गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर आयोजन संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष मनीष उपाध्याय ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। इसके बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने ऐसे धार्मिक आयोजनों को सामाजिक एवं आध्यात्मिक एकता के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए भविष्य में भी इनके निरंतर आयोजन की अपेक्षा जताई।
INPUT – RAHUL SHARMA











