Visitors have accessed this post 10 times.

हसायन : वन महोत्सव 2026 के अवसर पर शुक्रवार को ग्राम नोरथा-ईसेपुर लिंक मार्ग पर वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, हरित क्षेत्र का विस्तार करना तथा लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अवधेश कुमार ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट से बचाव के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। इस दौरान वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को पौधे वितरित कर उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया और हरित भविष्य का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में वन विभाग की ओर से वन बीट प्रभारी सर्वेश कुमार, विनय कुमार, अवनीश, नीरज, श्रीचन्द, जयप्रकाश, महेन्द्र, रमेश तथा सुरेश सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाया। वन महोत्सव के तहत आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जनभागीदारी का संदेश दिया गया। स्थानीय लोगों ने भी भविष्य में ऐसे अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।

INPUT – YATENDRA PRATAP