Visitors have accessed this post 56 times.

हाथरस : भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन (प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन) में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन, हाथरस के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम सिंह यादव एडवोकेट ने मंच से सहभागिता कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। अलीगढ़ रोड स्थित श्री राधे गार्डन में आयोजित इस सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत के संकल्प, सुशासन, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राष्ट्र निर्माण में प्रबुद्ध वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।सम्मेलन में मंच से सहभागिता करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम सिंह यादव एडवोकेट ने उपस्थित सभी वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित एवं समाज के समग्र विकास के लिए सभी वर्गों का सहयोग और सकारात्मक सहभागिता आवश्यक है। कार्यक्रम पूरे समय उत्साह, अनुशासन और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन में मौजूद लोगों ने विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने और समाज के हित में सकारात्मक योगदान देने का संदेश दिया।

INPUT – RAHUL SHARMA