Visitors have accessed this post 12 times.
मुरसान के पूर्व भाजपा अध्यक्ष स्वर्गीय ठाकुर देवेंद्र पाल सिंह के पिता एवं किला मुरसान निवासी ठाकुर छिद्दू सिंह का रविवार को 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। निधन का समाचार मिलते ही भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक किला मुरसान स्थित उनके आवास पर पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पमालाएं अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुरसान नगर के पूर्व भाजपा अध्यक्ष गिर्राज किशोर शर्मा तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी चंद्रवीर सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे। दोनों नेताओं ने दिवंगत के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और अंतिम यात्रा में भी सम्मिलित होकर अपनी श्रद्धा प्रकट की। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने दिवंगत ठाकुर छिद्दू सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

INPUT – VIRENDRA SHARMA











