Visitors have accessed this post 252 times.

सिकंदराराऊ : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पहुंचे बृज बहादुर भारद्वाज का राष्ट्रीय विप्र एकता मंच ने हाथरस रोड स्थित शाकुंतलम ग्रुप ऑफ एजुकेशन परिसर में भव्य स्वागत किया। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर भारद्वाज ने प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं की सराहना करते हुए जनता के स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।वहीं, नगर में हुई बारिश के बाद नालियों की सफाई न होने से कई मोहल्लों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। लाला का नगला, बारहसैनी, अनल कॉलोनी, मटकोटा, रोशनगंज और नयागंज सहित कई क्षेत्रों में सड़कों, घरों और दुकानों में पानी भर गया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नालों पर अतिक्रमण और नियमित सफाई के अभाव के कारण जल निकासी बाधित हो रही है। लोगों ने नगर पालिका से शीघ्र स्थायी समाधान की मांग की है।

INPUT – NEERAJ GUPTA