breaking 1

Visitors have accessed this post 125 times.

हाथरस के मुरसान थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के एक अवर अभियंता के साथ कथित मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत के अनुसार, नगला बाबू गांव में तैनात अवर अभियंता प्रवेश कुमार 29 जून 2026 को विभागीय नियमों के तहत एक तीन-फेज मीटर हटाने पहुंचे थे। विभाग का कहना है कि संबंधित उपभोक्ता द्वारा नए कनेक्शन के लिए जिस स्थान का सर्वे कराया गया था, मीटर वहां स्थापित नहीं किया गया था। अवर अभियंता ने आरोप लगाया है कि मीटर हटाने की कार्रवाई के दौरान हरस्वरूप और उनके पुत्र सिद्धार्थ ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई तथा उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। शिकायत के आधार पर मुरसान पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

INPUT – VIRENDRA SHARMA