Visitors have accessed this post 166 times.
सिकंदराराऊ : पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चल रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत शनिवार को सिकंदराराऊ क्षेत्र के विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने बिसाना स्थित तरुण कोल्ड स्टोर परिसर में उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ पौधारोपण किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण को शुद्ध रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव हैं। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माता के नाम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प ले, तो यह अभियान जनआंदोलन का रूप ले सकता है। कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी डॉ. सुनील कुमार, वरिष्ठ लिपिक नूतन रानी, डॉ. तरुण प्रताप राणा, ओजवीर सिंह राणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया।
INPUT – NEERAJ GUPTA











