Visitors have accessed this post 115 times.

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (आरएएम) पार्टी की ब्रजक्षेत्र स्तरीय बैठक शनिवार को आगरा में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि अजय शर्मा सहित विभिन्न जनपदों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य वक्ताओं में फिरोजाबाद जिलाध्यक्ष अरुण प्रताप शर्मा, आगरा जिलाध्यक्ष कशिश उपाध्याय, एटा जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय तथा हाथरस की ओर से जिला महासचिव एवं प्रभारी निशांत उपाध्याय शामिल रहे।बैठक में संगठन को बूथ एवं वार्ड स्तर तक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों को शीघ्र ही स्थानीय समितियों के गठन तथा अपने-अपने जनपदों में “मोहल्ला चालीसा” कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

हाथरस से निशांत उपाध्याय के साथ जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल शर्मा ‘दीनू पंडित’, जिला उपाध्यक्ष सौरभ पाराशर, जिला मंत्री प्रदीप शर्मा और जिला कार्यकारिणी सदस्य जय नारायण शर्मा ने भी सहभागिता की। आगरा पहुंचने पर जिलाध्यक्ष कशिश उपाध्याय एवं उनकी टीम ने हाथरस से आए प्रतिनिधिमंडल का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

INPUT – AMIT SHARMA