Visitors have accessed this post 157 times.

एसबीएस यूनियन स्कूल, सासनी में सोमवार को ग्रीन असेंबली के अंतर्गत उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्रीन मैन ऑफ इंडिया एवं पर्यावरणविद विजयपाल बघेल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने अपने प्रेरक नारे “सांसे हो रही हैं कम, आओ वृक्ष लगाएं हम” के माध्यम से छात्रों को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित किया तथा रोचक उदाहरणों के जरिए वृक्षों की आवश्यकता समझाई। विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. विकास सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जागरूकता और वृक्षारोपण अभियान निरंतर चलाए जाएंगे। प्रधानाचार्य दुर्गेश पचौरी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है और विद्यालय भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने नियमित रूप से वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

INPUT – DEV PRAKASH