Visitors have accessed this post 80 times.

हाथरस : महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उनकी समस्याओं के प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जनपद हाथरस में 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को सुबह 11 बजे ग्राम कुम्हारई में महिला चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रेनू गौड़ करेंगी। महिला चौपाल के दौरान महिलाओं को उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों, महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इनका लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं की शिकायतों और समस्याओं को भी प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा। संबंधित अधिकारियों द्वारा समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण का प्रयास किया जाएगा, जिससे महिलाओं को एक ही मंच पर समाधान उपलब्ध हो सके। जिला प्रशासन ने जनपद की सभी महिलाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में महिला चौपाल में भाग लें, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनें और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। प्रशासन का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

INPUT – RAHUL SHARMA