Visitors have accessed this post 101 times.

हाथरस। लघु उद्योग भारती (हाथरस इकाई) द्वारा 26 जुलाई को व्यापारी एवं उद्यमियों की समस्याओं के समाधान और उद्योग जगत से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के उद्देश्य से एक भव्य व्यापारी संवाद कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी अतुल वत्स उपस्थित रहे। उनके साथ संगठन के संयुक्त महामंत्री गौरव मित्तल, मंडल सचिव नितिन वार्ष्णेय, जिला अध्यक्ष नितिन अग्रवाल, जिला महामंत्री वैभव मोहता एवं जिला कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं जिले के प्रमुख उद्योगपति व व्यापारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान जिले के व्यापार, उद्योग, बैंकिंग, आधारभूत सुविधाओं, प्रशासनिक प्रक्रियाओं एवं उद्यमियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर बांके बिहारी, विशाल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, दुर्गेश गुप्ता, अमित मेहरा, कीर्ति मेहरा, रतन बिहारी, प्रमोद गुप्ता, देवेंद्र मोहता, प्रदीप गोयल, मनोज अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, उमाशंकर गुप्ता, मनोज बंसल, संजीव मित्तल, धर्मेंद्र वार्ष्णेय, गोपाल राठी, योगेश बंसल, चिराग गोयल, सुरेश अग्रवाल, अनुज माहेश्वरी, हर्ष मित्तल, हीरेन्द्र वार्ष्णेय, शरद अग्रवाल, नमन, अमन, मोहित, निपुण, रजत, कार्तिक, सचिन, आकाश, गजेंद्र चाहर एवं मयंक मोहता सहित अनेक उद्यमियों ने अपने-अपने सुझाव और समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।
जिलाधिकारी अतुल वत्स ने सभी उद्यमियों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के माध्यम से उनके प्रभावी निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन उद्योग एवं व्यापार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा उद्यमियों की समस्याओं के समाधान हेतु हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमियों ने भी इसे अत्यंत उपयोगी एवं सकारात्मक पहल बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता जताई। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित यह व्यापारी संवाद कार्यक्रम हाथरस जनपद में प्रशासन और व्यापारिक समुदाय के बीच बेहतर समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया।

इनपुट : राहुल शर्मा