Visitors have accessed this post 137 times.
सिकंदराराऊ : ग्राम प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसोदिया के छोटे भाई अरविंद सिसोदिया के आकस्मिक निधन से सिकंदराराऊ क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने ग्राम टीकरी कला स्थित उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। अरविंद सिसोदिया सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ-साथ कई सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए थे। अपने सरल, मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव के कारण वे क्षेत्र के लोगों के बीच विशेष पहचान रखते थे। उनके असामयिक निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। दिवंगत अरविंद सिसोदिया को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे जनप्रतिनिधियों में विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान तथा पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी प्रमुख रूप से शामिल रहे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में महेंद्र सिंह सोलंकी, मुकेश चौहान, देवेंद्र राघव, सत्येंद्र सिंह पुंडीर, रघुराज प्रताप सिंह, व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय, पूर्व सभासद चेतन शर्मा, अरुण दीक्षित, पूर्व एमएलसी राकेश सिंह राणा, ठाकुर विजय प्रताप सिंह, जयपाल सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य सोनू चौहान, विष्णु राजा, धीरेंद्र सिंह बब्बू ठाकुर, कृष्ण कुमार राघव, सुरेंद्र सिंह पुंडीर, बृज बिहारी कौशिक, रिंकू शर्मा, गौरव भारद्वाज, लक्ष्मण स्वरूप, निशांत चौहान, विशाल राज सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, नरेश चतुर्वेदी, बबलू यादव, रामकिशन यादव, शालू यादव, सुरेंद्र सिंह, सुमंत किशोर सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उनके आवास पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अरविंद सिसोदिया के निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
INPUT – NEERAJ GUPTA











