Visitors have accessed this post 15 times.

हाथरस : समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं वरिष्ठ नेता विनोद कुमार सविता को जनपद हाथरस का प्रभारी बनाए जाने के बाद उनके प्रथम हाथरस आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किए। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत हाथरस नगर अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा उर्फ चिंकू के आवास से हुई, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने विनोद कुमार सविता का स्वागत किया। इसके बाद नाई का नगला स्थित पूर्व नगर अध्यक्ष मोहम्मद इसाक (नेताजी) के निवास पर उनका सम्मान किया गया। वहीं नवीपुर कला स्थित संतोष कुमार नीमगांव वालों के औषधालय पर भी स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जहां स्थानीय पदाधिकारियों और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा ने सोमेश कुमार सविता को समाजवादी पार्टी का नगर उपाध्यक्ष मनोनीत करते हुए उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा और फूल-माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर हाथरस विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामनारायण काके, वरिष्ठ नेता डॉ. राधेश्याम रजक, अनिल कुमार वार्ष्णेय, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हाजी नवाब, प्रदेश सचिव गौरीशंकर बघेल, विधानसभा अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सेंगर, मोहम्मद इरशाद (शाहपुर), नगर अध्यक्ष हेमंत गौड़, सीताराम सविता, दीपक शर्मा सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया।

INPUT – RAHUL SHARMA