Visitors have accessed this post 14 times.
हाथरस :15 अगस्त 2026 राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) पार्टी के हाथरस स्थित कार्यालय पर देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, देशभक्ति और सामाजिक एकता के संदेश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश की रक्षा में बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ऋतु कुमार गौतम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का दिन है। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और संविधान की रक्षा के लिए सभी नागरिकों से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष पूनम शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें समानता, सम्मान और न्याय के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना देश का समग्र विकास संभव नहीं है। महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष कुमकुम ठाकुर ने कहा कि आजादी का वास्तविक महत्व तभी सार्थक होगा, जब समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर, शिक्षा, सम्मान और अधिकार प्राप्त होंगे। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी बताया। परशुराम सेना प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गौरव भारद्वाज ने कहा कि देश की स्वतंत्रता लाखों वीरों के बलिदान का परिणाम है। उन्होंने सभी से सामाजिक भाईचारे, राष्ट्रीय एकता और सद्भाव को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम में हर्षवर्धन द्विवेदी, उज्ज्वल गौतम, गुड़िया चौधरी, दिवांशु, ओमप्रकाश भारद्वाज, प्रेमलता, दीनदयाल शर्मा उर्फ दीनू पंडित, रामकुमार वर्मा, जय नारायण शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रहित, सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया तथा देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

INPUT – AMIT SHARMA











