Visitors have accessed this post 16 times.

हाथरस : आगरा रोड स्थित घास मंडी में विद्या कलर्स प्राइवेट लिमिटेड (तोता रंग फैक्ट्री) परिसर में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन फैक्ट्री के डायरेक्टर श्री राम बिहारी अग्रवाल, श्री रसिक बिहारी अग्रवाल एवं श्री बांके बिहारी अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बजरंग दल के प्रांत सह-संयोजक श्री देवेंद्र चौधरी तथा विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री श्री उमाकांत उपस्थित रहे। समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में राष्ट्रगान का गायन कर देश की एकता, अखंडता और गौरव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही स्वतंत्रता दिवस के विशेष अवसर पर फैक्ट्री के डायरेक्टर श्री बांके बिहारी अग्रवाल को उनके जन्मदिवस पर पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में फैक्ट्री के समस्त स्टाफ और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से गोपाल वार्ष्णेय, कन्हैयालाल शर्मा, अखिलेश कुमार जैन, राहुल जैन, महेश चंद्र अग्रवाल, दिनेश शर्मा, रोहित जैन, प्रवीण खंडेलवाल, प्रवीण उपाध्याय, विभाग संयोजक हर्षित तथा जिला संयोजक अनमोल अग्निहोत्री ने सहभागिता निभाई। समारोह का समापन राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक एकता के संदेश के साथ हुआ।

INPUT – AMIT SHARMA