Visitors have accessed this post 139 times.

हाथरस : रक्षा बंधन अभियान के अंतर्गत सोमवार, 24 अगस्त 2026 को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए अभियान चलाया। अभियान के दौरान सादाबाद से मिश्रित दूध तथा कैलाश नगर, हाथरस से सरसों के तेल का नमूना जांच हेतु लिया गया। वहीं चंदपा, हाथरस स्थित एमके मिष्ठान भंडार पर कार्रवाई करते हुए घेवर बनाने में प्रयुक्त करीब 15 लीटर रंगीन घोल को मौके पर ही नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी यदुवीर सिंह, करतार सिंह, पारुल सिंह एवं भरत सिंह मौजूद रहे। विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई।

INPUT – RAHUL SHARMA