Visitors have accessed this post 99 times.

हाथरस : नगरिया पट्टी देवी, सिकंद्राराऊ निवासी वीर पुत्री कासिम ने 7 जुलाई 2026 को अपने पति शानू पुत्र रामजाने निवासी भुड़ासी, थाना हरदुआगंज, जनपद अलीगढ़ के खिलाफ महिला थाना हाथरस में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर काउंसलिंग की। काउंसलिंग के दौरान आवेदिका ने पति व ससुरालीजनों पर मारपीट, गाली-गलौज तथा अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों से वार्ता किए जाने पर पति व ससुरालीजनों ने भविष्य में मारपीट और गाली-गलौज न करने की बात कही। वार्ता के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी और दोनों ने किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई की अपेक्षा नहीं होने की बात कही।

INPUT – RAHUL SHARMA