Visitors have accessed this post 260 times.
सिकंदराराऊ : रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह की एक भावुक तस्वीर सामने आई। सिकंदराराऊ के मोहल्ला अनंत कॉलोनी निवासी कृष्णकांत शर्मा नोएडा बस डिपो में परिचालक हैं। वह प्रतिदिन सुबह करीब सात बजे जलेसर से बस लेकर ड्यूटी पर जाते हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर ड्यूटी के दौरान उनकी बड़ी बहन ने पटना के पास बस रुकवाकर अपने भाई कृष्णकांत की कलाई पर राखी बांधी और भाई की लंबी उम्र एवं सुख-समृद्धि की कामना की। बहन-भाई के इस स्नेहपूर्ण मिलन को देखकर बस में सवार यात्री भी भावुक हो गए। यात्रियों ने भाई-बहन के प्रेम की सराहना की और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। यह दृश्य रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहन के रिश्ते में मौजूद प्रेम, विश्वास और अपनत्व की खूबसूरत मिसाल बन गया।

INPUT NEERAJ GUPTA











