Visitors have accessed this post 119 times.

हाथरस : राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R A M) पार्टी की ओर से संगठन विस्तार का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में पार्टी ने हाथरस जनपद से विजय पाठक और पूनम शर्मा को ब्रजक्षेत्र में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों की नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पार्टी के जिला महासचिव एवं प्रभारी निशांत उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों नियुक्तियां पार्टी संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री के निर्देशन तथा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी एडवोकेट द्वारा की गई हैं। विजय पाठक पूर्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और विद्यार्थी परिषद में विभिन्न दायित्वों पर कार्य कर चुके हैं। वहीं, पूनम शर्मा भी पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा में पदाधिकारी रह चुकी हैं। वर्तमान में वह राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी में हाथरस की जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थीं। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, पूनम शर्मा की सक्रियता को देखते हुए उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए ब्रजक्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं विजय पाठक के संगठनात्मक अनुभव को भी इस जिम्मेदारी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है दोनों नेताओं की ब्रजक्षेत्रीय उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की घोषणा के बाद हाथरस के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि दोनों पदाधिकारी संगठन को ब्रजक्षेत्र में और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

INPUT – AMIT SHARMA