Visitors have accessed this post 10 times.
हाथरस : श्री अग्रवाल सभा रजि. हाथरस के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आगरा रोड स्थित श्री अग्रसेन सेवा सदन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्री गौरव आर्य रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन जी के छविचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह में उपस्थित अग्रवाल समाज के लोगों का अंग वस्त्र पहनाकर एवं चंदन तिलक लगाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि गौरव आर्य के साथ निवर्तमान अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल, निवर्तमान महामंत्री विनोद कुमार अग्रवाल एडवोकेट तथा अन्य मंचासीन पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि गौरव आर्य ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार मित्तल, महामंत्री मनोज कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय टालीवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष मित्तल, मंत्री गौरव अग्रवाल तथा संयुक्त मंत्री मुकेश जालान सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार मित्तल, महामंत्री मनोज कुमार अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल सर्राफ, विजय कृष्ण गर्ग, उमाशंकर जैन, मनोज अग्रवाल राया वाले एवं निवर्तमान अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने अग्रवाल समाज की एकजुटता, सामाजिक सहयोग और समाजहित में निरंतर कार्य करने पर जोर दिया। निवर्तमान महामंत्री विनोद कुमार अग्रवाल एडवोकेट ने वर्ष 2024-2026 के कार्यकाल की समीक्षा प्रस्तुत करते हुए संरक्षण मंडल, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं अग्रवाल समाज के सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने श्री अग्रवाल धर्मशाला, श्री टालीवाल धर्मशाला, श्री अंगूमल धर्मशाला, श्री रामचंद्र अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज तथा श्री सुशीला देवी सेकसरिया पब्लिक स्कूल की प्रबंध समितियों के सहयोग के लिए भी धन्यवाद दिया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल युवा मंडल मेडिकल स्टोर एवं श्री अग्रवाल युवा मंडल के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। अग्रवाल महिला सभा की ओर से ईला जैन, मनीषा मित्तल, अंजली मित्तल, दिप्ती मित्तल सहित अन्य महिलाओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में दिनेश चंद्र सेकसरिया, भोला शंकर अग्रवाल एडवोकेट, रामनिवास अग्रवाल, राकेश कुमार अग्रवाल, रास बिहारी अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, सुभाष चंद्र गर्ग, अशोक अग्रवाल, देवेंद्र कुमार गोयल, राजकुमार अग्रवाल, शरद अग्रवाल, अजय अग्रवाल, विजय कुमार गर्ग, ऋषि कुमार सर्राफ, आशीष वंशल सहित अग्रवाल समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गिरधर गोपाल अग्रवाल, सीए ने किया। अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार मित्तल ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

INPUT – AMIT SHARMA











