Visitors have accessed this post 37 times.

हाथरस : किला गेट स्थित श्रीमती ओमबती देवी इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, प्रबंधक, प्रधानाचार्य और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा रहे। उन्होंने सर्वप्रथम डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियां साझा की गईं। विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पं. आशीष शर्मा ने विद्यालय के शिक्षकों, शिक्षिकाओं, प्रबंधक और प्रधानाचार्य को प्रतीक स्वरूप छाता एवं बॉल पेन भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य का निर्माण होता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा। छात्र-छात्राओं और विद्यालय स्टाफ ने शिक्षक दिवस के आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का समापन शिक्षकों के सम्मान और उनके योगदान को याद करते हुए किया गया।

INPUT – RAHUL SHARMA