Visitors have accessed this post 609 times.

हाथरस : राजकीय लखी मेला श्री दाऊजी महाराज मेला-2026 में निर्बाध एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र वाटरवर्क्स के अंतर्गत अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते 6 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान जिला न्यायालय, पुलिस लाइन, बेलनशाह, किला गेट, चौबे वाले महादेव, कृष्णा नगर, गणेश गंज, ढकपुरा, जोगीपुरा, आदर्श नगर, नगला चौबे, गौशाला रोड, चामड़ गेट, जलेसर रोड, शिव कॉलोनी, नगला अलगर्जी सहित आसपास के क्षेत्रों की बिजली प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

INPUT – RAHUL SHARMA