Visitors have accessed this post 53 times.
हाथरस : 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय हाथरस परिसर में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों से जुड़े प्रमुख शिक्षकों और शिक्षाविदों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राम शरण वर्मा ने सम्मानित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के भविष्य के वास्तविक शिल्पकार हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनमें संस्कार, अनुशासन, नैतिकता, संवेदनशीलता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं। राम शरण वर्मा ने कहा कि वर्तमान तकनीकी युग में सूचनाओं की भरमार है, लेकिन सूचना को ज्ञान और ज्ञान को विवेक में बदलने का महत्वपूर्ण कार्य शिक्षक ही करते हैं। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में सीमित संसाधनों के बावजूद शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान महान दार्शनिक एवं शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भी श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक द्वारा विद्यार्थी के जीवन में जगाई गई ज्ञान और संस्कार की ज्योति आने वाली पीढ़ियों को भी दिशा प्रदान करती है। शिक्षकों का सम्मान वास्तव में ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की शक्ति का सम्मान है।

समारोह में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय हाथरस के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिक्षकों ने बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षक समुदाय के उत्साहवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। बैंक की ओर से हाथरस जनपद में स्थित विभिन्न शाखाओं में भी शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित कर शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

INPUT – AMIT SHARMA










![पुरदिल नगर के N.P. [S.S.] PUBLIC SCHOOL में आज भारत के महान दार्शनिक, शिक्षाविद् एवं देश के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस श्रद्धा, सम्मान एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।](https://www.tv30india.com/wp-content/uploads/2026/09/gfh-100x70.png)
