Visitors have accessed this post 439 times.
हाथरस : श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा रजि० हाथरस की महत्वपूर्ण बैठक में पंडित विश्वनाथ पुरोहित को सर्वसम्मति से सभा का सभापति चुना गया। उनके सभापति चुने जाने पर सभा से जुड़े पदाधिकारियों, सदस्यों एवं धर्मप्रेमी लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने पंडित विश्वनाथ पुरोहित के अनुभव, धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए उनके नाम पर अपनी सहमति जताई। इसके बाद सर्वसम्मति से उन्हें श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा का सभापति चुना गया। सभापति चुने जाने के बाद पंडित विश्वनाथ पुरोहित ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने सभा की गतिविधियों को और अधिक मजबूत करने तथा सनातन धर्म एवं धार्मिक परंपराओं के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही। उनके सभापति चुने जाने पर सभा के सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा देगी।
INPUT – RAHUL SHARMA











